Saturday 29 July 2017

TRITIYA SOPAN TESTING CAMP - 2015

तृतीय सोपान जाँच शिविर
23-25 जनवरी 2016 

जयपुर डिवीज़न द्वितीय का तृतीय सोपान जाँच शिविर 23 - 25 जनवरी 2016 को केंद्रीय विद्यालय वायुसेना क्रमांक 02 जोधपुर में आयोजित किया गया। इस शिविर में विद्यालय की ओर से 04 स्काउट्स  (राजवीर सिंह, मोहित व्यास, चन्दन सिंह तथा कपिल छंगाणी ) ने प्रतिनिधित्व किया। सभी स्काउट्स ने शिविर की संपूर्ण गतिविधियों में भाग लिया और सफलता प्राप्त की। 

Thursday 27 July 2017

INVESTITURE CEREMONY - AUGUST 2015

स्काउट गाइड दीक्षा समारोह 
दिनांक 05. 08. 2015 

स्काउट गाइड गतिविधि के तहत प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक पास किये हुए स्काउट गाइड कब्स तथा बुलबुल का दीक्षा समारोह आयोजित किया गया। समारोह में स्काउट गाइड कब्स बुलबुल को बैजेज तथा स्कार्फ़ प्रदान कर स्काउट गाइड आंदोलन से जोड़ा गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य श्री सुरेश चंद मीना रहे। कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर एम. आर. बेनीवाल ने किया।  प्रभारी अमर नाथ लाखीवाल ने सभी स्काउट गाइड कब्स तथा बुलबुल को स्काउट गाइड आंदोलन के बारे में विस्तार से बताया। 

Saturday 22 July 2017

JHANDA DIVAS - 07 NOVEMBER 2015

झंडा दिवस 
07 नवंबर 2015 

विद्यालय में पूर्ण उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में झंडा दिवस का आयोजन किया गया दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुभाष चंद्र रहे।  प्रार्थना, प्रतिज्ञा झंडा गीत के उपरांत स्काउट मास्टर श्री एम. आर. बेनीवाल ने दिवस के उद्देश्य  तथा महत्ता पर प्रकाश डाला। स्काउट दिनेश पालीवाल ने भी झंडा दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किये। दिवस पर दिनेश पालीवाल, जसवंत चारण तथा राज शर्मा को राज्य पुरस्कार के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री सुभाष चंद्र ने भारत स्काउट्स तथा गाइड्स की स्थापना पर प्रकाश डाला।